बाइक सवार उच्चकों ने डिलिवरी वैन से उड़ाया रुपयों से भरा बैग, जांच में जुटी पुलिस
गोरखपुर, अमृत विचार। खोराबार थाना क्षेत्र के सिकटौर स्थित जंगल अयोध्या प्रसाद के पास डिलिवरी वैन से रुपयों से भरा बैग लेकर बाइक सवार तीन बदमाश फरार हो गए। बैग में 73 हजार 398 रुपये थे। चालक की सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच में जुटी है। चालक ने मामले में …
गोरखपुर, अमृत विचार। खोराबार थाना क्षेत्र के सिकटौर स्थित जंगल अयोध्या प्रसाद के पास डिलिवरी वैन से रुपयों से भरा बैग लेकर बाइक सवार तीन बदमाश फरार हो गए। बैग में 73 हजार 398 रुपये थे। चालक की सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच में जुटी है। चालक ने मामले में खोराबार पुलिस को तहरीर दे दी है।
प्राप्त समाचार के अनुसार नौसड़-खजनी मार्ग पर हरैया मोड़ के पास उड़ान एक्सप्रेस कंपनी का दफ्तर है। कंपनी ऑनलाइन आर्डर पर किराने का खाद्य सामग्री मैजिक गाड़ी से जगह-जगह जाकर दुकानों पर पहुंचाती है। कंपनी का वैन चालक सिकरीगंज के सहुआ निवासी रमेश यादव एक अन्य कर्मचारी गीडा के तेनुआ टोल प्लाजा निवासी रामशरण गुप्ता के साथ डिलिवरी वैन से सामान पहुंचाने बुधवार की सुबह निकला था।पहले ये खोराबार के रायगंज में दो दुकानों सूबाबाजार की एक दुकान जंगल सिकरी और रानीडिहा के एक दुकान पर माल दिया। वहां से उन्हें सामान के बदले रुपये भी मिले थे। जिसे इन लोगों ने बैग में रखा था।
दोपहर करीब एक बजे डिलिवरी वैन सिक्टौर के जंगल अयोध्या प्रसाद स्थित प्रेम किराना स्टोर्स पर सामान देने पहुंची।चालक और कर्मचारी सामान लेकर दुकान पर चले गए। रुपयों से भरा बैग वैन में ही था। इस दौरान दो बाइक से तीन युवक आए और गाड़ी में रखा रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। चालक की नजर पड़ते ही वह उच्चकों को दौड़ाने लगा, लेकिन बदमाश फरार हो गए। जिसके बाद चालक ने पुलिस को सूचना दी।
इसे भी पढ़ें –बरेली: बारातघर से रुपयों से भरा बैग चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया चोर
