बरेली: जुलाई तक चार ब्लॉकों का पूरा होगा सोशल ऑडिट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पिछले एक माह से जिले की ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का सोशल ऑडिट शुरू हो गया है। पहले चरण में चार ब्लॉकों में ऑडिट किया जा रहा है, जुलाई तक जांच पूरी हो जाएगी। मनरेगा के कार्यों का सोशल ऑडिट कराए जाने के लिए जिले में 117 …

बरेली, अमृत विचार। पिछले एक माह से जिले की ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का सोशल ऑडिट शुरू हो गया है। पहले चरण में चार ब्लॉकों में ऑडिट किया जा रहा है, जुलाई तक जांच पूरी हो जाएगी। मनरेगा के कार्यों का सोशल ऑडिट कराए जाने के लिए जिले में 117 टीमें बनाई जा चुकी हैं, जिन्होंने काम शुरू कर दिया है।

पहले चरण में दमखोदा, नबावगंज, फरीदपुर, बहेड़ी की ग्राम पंचायतों की जांच की जा रही है। जुलाई के पहले सप्ताह में इन ब्लॉकों में जांच पूरी हो जाएगी। जांच पूरी होने के बाद खुली बैठक की जाएगी, जिसमें संबंधित व्यक्ति को साक्ष्य रखे जाने का मौका मिलेगा। जिला विकास अधिकारी चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि जुलाई के पहले सप्ताह तक चार ब्लाकों की जांच पूरी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: हेपेटाइटिस मरीजों के लिए अलग से बनाई जाएगी ओपीडी

संबंधित समाचार