उपचुनाव में भाजपा को मिलेगी सौ फीसदी सफलता : ब्रजेश पाठक
गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। गुरुवार को यूपी के आज़मगढ़ और रामपुर में संपन्न हुए लोकसभा उपचुनाव में जीत को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सुशासन को लोगों ने स्वीकार कर लिया है ,और उपचुनाव में हमारी जीत सौ फीसदी तय है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक …
गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। गुरुवार को यूपी के आज़मगढ़ और रामपुर में संपन्न हुए लोकसभा उपचुनाव में जीत को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सुशासन को लोगों ने स्वीकार कर लिया है ,और उपचुनाव में हमारी जीत सौ फीसदी तय है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के प्रत्याशियों की भारी बहुमत से जीत की उम्मीद जतायी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को पता चल गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम हुआ है। उप मुख्यमंत्री पाठक नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती एक वरिष्ठ पत्रकार का हाल-चाल जान्ने के लिए पहुंचे थे।
आपको बता दें कि रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 39.02 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं आजमगढ़ में 48.58 फीसदी वोटिंग हुई है। रामपुर सीट सपा के कद्दावर नेता आजम खान के इस्तीफे के बाद खाली हुई है और आजमगढ़ संसदीय सीट से अखिलेश यादव ने इस्तीफा दिया था।
इसे भी पढ़ें –प्रदेश के मरीजों से खुद बात करेंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, शुरू किया नया अभियान
