बरेली: धान रोपने को किसान तैयार, पानी की दरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। धान की रोपाई शुरू होने वाली है, लेकिन नहरों में पानी नहीं है। किसान निजी नलकूपों से धान के लिए पानी की व्यवस्था करने को मजबूर हैं। फरीदापुर इनायत खां से होकर जा रही नहर में पिछले कई माह से पानी नहीं है। नहर में पानी न होने के कारण ग्रामीणों में …

बरेली, अमृत विचार। धान की रोपाई शुरू होने वाली है, लेकिन नहरों में पानी नहीं है। किसान निजी नलकूपों से धान के लिए पानी की व्यवस्था करने को मजबूर हैं। फरीदापुर इनायत खां से होकर जा रही नहर में पिछले कई माह से पानी नहीं है। नहर में पानी न होने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। साफ सफाई के अभाव में ग्रामीणों ने नहर की गूल तक को जोतकर अपने खेतों में मिला लिया है।

किसान धान की रोपाई के लिए तैयार हैं, लेकिन पानी के बिना उनके सामने समस्या सामने खड़ी है। बिथरी चैनपुर से लेकर फरीदापुर इनायत खां होते हुए पीएसी नकटिया से मोहनपुर तक जाने वाली करीब पांच किलोमीटर लंबी नहर में पिछले काफी समय पानी नहीं आया है। पानी के अभाव में नहर में झाड़ियां उग आई हैं।

साथ ही नहर गंदगी से अटी पड़ी है। पांच किलोमीटर लंबी इस नहर से लगभग 20 गांव के किसान निर्भर हैं। पिछले काफी समय से पानी न आने के कारण ग्रामीणों को निजी नलकूपों से सिंचाई करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा क्षेत्र में सरकारी नलकूप भी नहीं लगवाया गया है। नहर में पानी न होने के कारण डीजल खरीदकर नलकूप चलाया जा रहा है।

दिसंबर में जिले की सभी नहरों की सफाई हुई थी। उस समय इस नहर की भी सफाई हुई थी। नहर में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, यदि फिर भी सिंचाई में परेशानी आ रही है तो एक बार रोस्टर को देखकर पुन: पानी छोड़ने की व्यवस्था की जाएगीताबिश अली, एसडीओ फरीदापुर रुहेलखंड नहर खंड।

यह भी पढ़ें- बरेली: शासन के आदेश पर भी नहीं हटी जिला अस्पताल में पार्किंग, लगातार की जा रही वसूली

संबंधित समाचार