अजीबोगरीब अंदाज में आउट हुए हेनरी निकल्स, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन कीवी बल्लेबाज हेनरी निकल्स अजीबो-गरीब अंदाज में आउट हुए। न्यूजीलैंड की पहली पारी के 56वें ओवर में इंग्लैंड की ओर से जैक लीच गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की दूसरी बॉल पर निकल्स ने बॉलर की दिशा में शॉट खेला। …

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन कीवी बल्लेबाज हेनरी निकल्स अजीबो-गरीब अंदाज में आउट हुए। न्यूजीलैंड की पहली पारी के 56वें ओवर में इंग्लैंड की ओर से जैक लीच गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की दूसरी बॉल पर निकल्स ने बॉलर की दिशा में शॉट खेला। गेंद सीधे नॉन स्ट्राइकर डेरिल मिचेल के बल्ले से टकराई और मिडऑफ की दिशा में चली गई, जिसे लीस ने लपक लिया। ये सब इतनी जल्दी हुआ कि किसी को कुछ समझ नहीं आया। पहले तो खुद लीच भी नहीं समझ सके। बाद में उन्हें पूरा मामला समझ आया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस विकेट पर जैक लीच ने प्रतिक्रिया देते हुआ कहा, ‘विकेट मिलने का यह तरीका पसंद नहीं आया। हालांकि, यह मेरे लिए बहुत लकी था।’ उन्हें लगा कि वह विकेट के हकदार नहीं हैं। हालांकि, बाएं हाथ के स्पिनर ने यह भी कहा कि विकेट मिलने से पहले उन्होंने काफी कसी हुई गेंदबाजी की थी।

लीच ने कहा, ‘मुझे यह भी नहीं पता था कि इसकी अनुमति है या नहीं। मुझे वास्तव में इस तरह आउट करना पसंद है नहीं है, लेकिन मुझे ऐसा लगा जैसे मैंने निकल्स को बहुत अच्छी गेंदबाजी की और इसी वजह से वहां तक पहुंचा। आपको बस इसे स्वीकार करना होगा। इसने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया। कई बार लगता है कि यह एक बेवकूफी भरा खेल है जिसे हम खेलते हैं।’

पहले दिन कीवी टीम 200+ पार
तीसरे टेस्ट में कीवी टीम ने शुरुआती झटकों के बाद अच्छी बल्लेबाजी की है। उसने पहले दिन के स्टंप्स तक पहली पारी में पांच विकेट पर 225 रन बना लिए हैं। मिचेल 78 और टॉम ब्लंडेल 45 रन पर नाबाद लौटे।

ये भी पढ़ें : India vs England : भारत के लिए अच्छी खबर, रविचंद्रन अश्विन कोरोना से उबरने के बाद टीम से जुड़े

 

 

 

संबंधित समाचार