रुद्रपुर: ललित कलाओं के प्रति पद्मश्री बाबा योगेंद्र का अनुराग किया याद, दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। संस्कार भारती के संस्थापक कलासाधक पद्मश्री बाबा योगेंद्र को श्रद्धांजलि दी गई। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में ललित कलाओं के प्रति बाबा योगेंद्र के अनुराग को याद किया गया। जिला संघ चालक अशोक जायसवाल, संस्कार भारती के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. गिरीश शर्मा, प्रदेश मंत्री विमल मेहरा, प्रदेश संपर्क प्रमुख युवराज …

रुद्रपुर, अमृत विचार। संस्कार भारती के संस्थापक कलासाधक पद्मश्री बाबा योगेंद्र को श्रद्धांजलि दी गई। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में ललित कलाओं के प्रति बाबा योगेंद्र के अनुराग को याद किया गया।

जिला संघ चालक अशोक जायसवाल, संस्कार भारती के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. गिरीश शर्मा, प्रदेश मंत्री विमल मेहरा, प्रदेश संपर्क प्रमुख युवराज सिंह रघुवंशी और नगर अध्यक्ष कुशल अग्रवाल ने पद्मश्री बाबा योगेंद्र के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

प्रदेश मातृशक्ति संयोजिका मोनिका अरोरा, महामंत्री शैली बंसल, मीडिया प्रभारी रश्मि रस्तोगी, संगीत विधा की कृतिका अरोरा ने संस्कार भारती ध्येय गीत की संगीतमय प्रस्तुति दी।

मुख्य वक्ता जिला संघ चालक जायसवाल ने बताया कि संघ के प्रचारक के रूप में बाबा योगेंद्र ने अपने चरित्र और व्यवहार से देश में बड़ी संख्या में देशभक्त कार्यकर्ता तैयार किए। 1981 में संस्कार भारती की स्थापना की और देश की संस्कृति की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया।

भाजपा विधायक शिव अरोरा ने बाबा योगेंद्र को सच्चा कला साधक बताते हुए कहा कि जैसे फूल की संस्कृति उसकी खुशबू है, ऐसे ही भारत की छह कला विधायें इस भारत की मूल संस्कृति हैं। जिस पर देश समृद्ध बनने की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर दूधिया बाबा वनवासी छात्रावास की बालिकाओं द्वारा गायन और नृत्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री पंकज अग्रवाल, मेयर रामपाल सिंह, राजकुमुद पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, संरक्षक कैलाश अग्रवाल, अशोक मित्तल, सुषमा अग्रवाल, ताराचंद अग्रवाल, नरेंद्र बंसल, सीए जयप्रकाश, सुरेश पालिया, अरुण अग्रवाल, प्रमोद मित्तल, नरेश रस्तोगी, कुंवर सेन यादव, राजेश गुप्ता, भरत धीमान, सुनील पाठक, बलदेवराज छाबड़ा आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार