टनकपुर-रीठा मार्ग में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी मैक्स, युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। टनकपुर-रीठा साहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार को वाहन दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। शुक्रवार को मैक्स वाहन डांडा ककनई से टनकपुर आ रहा था। इस दौरान शकुनी के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में वाहन सवार युवक 35 वर्षीय हरीश सिंह मेहरा निवासी ककनई गंभीर रूप …

टनकपुर, अमृत विचार। टनकपुर-रीठा साहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार को वाहन दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। शुक्रवार को मैक्स वाहन डांडा ककनई से टनकपुर आ रहा था। इस दौरान शकुनी के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में वाहन सवार युवक 35 वर्षीय हरीश सिंह मेहरा निवासी ककनई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को 108 के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय टनकपुर लाया गया, जहां डॉ. उमर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस दुर्घटना में मैक्स सवार अन्य यात्री सकुशल बच गए। यात्रियों ने बताया कि टनकपुर आते समय खड़ी चढ़ाई होने के कारण मृतक पीछे से गाड़ी रोकने के लिए टायर में पत्थर लगा रहा था। इस बीच वाहन उसके ऊपर पलट गया। मृतक अपने परिवार के साथ नैनीताल में रहता था। वह ककनई से नैनीताल को वापस जा रहा था। अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को रोता-बिलखते छोड़ गया। इधर, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

संबंधित समाचार