बहराइच: बस को बचाने के चक्कर में पलटी डीसीएम, चालक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। लखनऊ से उड़द की दाल लड़कर बहराइच आ रहा था। शुक्रवार सुबह सात बजे बस को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे चालक घायल हो गया। दाल की बोरियां बिखर गईं। बहराइच के छावनी चौराहा निवासी के व्यापारी ने एक डीसीएम उड़द की दाल मंगवाई। जरवल रोड निवासी चालक पिंटू (40) …

बहराइच। लखनऊ से उड़द की दाल लड़कर बहराइच आ रहा था। शुक्रवार सुबह सात बजे बस को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे चालक घायल हो गया। दाल की बोरियां बिखर गईं। बहराइच के छावनी चौराहा निवासी के व्यापारी ने एक डीसीएम उड़द की दाल मंगवाई। जरवल रोड निवासी चालक पिंटू (40) डीसीएम संख्या यूपी 43 टी 6236 से लखनऊ ले डाल लेकर बहराइच आ रहा था।

लखनऊ बहराइच मार्ग पर मुन्नूपुर गांव के पास जिला मुख्यालय से आ रही बस को बचाने के चक्कर में डीसीएम चालक नियंत्रण खो बैठा। डीसीएम खड्ड में पलट गई। चालक घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। वहीं सड़क पर दाल की बोरियां बिखर गईं। व्यापारी ने मौके पर पहुंचकर दूसरे वाहन की मदद से दाल गोदाम भेजवाया।

यह भी पढ़ें:-हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ऑटो में हुई जोरदार टक्कर, 8 की मौत, कई घायल

संबंधित समाचार