अमरोहा: डीएम ने किया कंपोस्टिंग प्लांट का निरीक्षण
अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने नगर पालिका परिषद गजरौला के वर्मी कंपोस्ट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एमआरएफ सेंटर, डोमेस्टिक, डीएस वेस्ट प्लांट नेडेफ़ कंपोस्टिंग प्लांट का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उत्पादों से किसानों को लाभ के साथ साथ नगर पालिका परिषद गजरौला की भी आय बढ़ सके। जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर उत्पादों …
अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने नगर पालिका परिषद गजरौला के वर्मी कंपोस्ट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एमआरएफ सेंटर, डोमेस्टिक, डीएस वेस्ट प्लांट नेडेफ़ कंपोस्टिंग प्लांट का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उत्पादों से किसानों को लाभ के साथ साथ नगर पालिका परिषद गजरौला की भी आय बढ़ सके। जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर उत्पादों को देखा।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि कृषि विभाग से मिलकर इसकी मार्केटिंग बढ़ाई जाए और प्रत्येक तहसील दिवस में इन उत्पादों को रखा जाए। गोष्ठियों भी आयोजित कर इन महत्वपूर्ण उत्पादों को रखकर लाभ के बारे में बताया जाए। कहा कि बहुत उपयोगी उत्पाद प्लांट में बनाए जा रहे हैं, जो किसानों के बहुत ही लाभकारी हैं। इससे नगरपालिका की भी आय बढ़ सकेगी।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने बताया कि वर्मी कंपोस्ट के द्वारा कई हजार रुपये की प्रतिमाह की आय नगर पालिका को होती है तथा इसी प्रकार वर्मी वाश के द्वारा 30 हजार की इनकम प्रतिमाह होती है। जिलाधिकारी ने कहा कि इसको बड़े स्केल पर डेवलपमेंट किया जाए और सभी औपचारिकताओं पूर्ण कर कार्यप्रणाली को आगे बढ़ाया जाए। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद, गजरौला द्वारा गीले कूड़े से वर्मी कम्पोस्ट, नैडेफ कम्पोस्ट, वर्मी वाश एवं बायो डिकम्पोजर तैयार कर बिक्री जाती है।
नगरीय क्षेत्र से प्राप्त कन्स्ट्रक्शन एवं डेमोलिशन वेस्ट का उपयोग निकाय द्वारा इण्टरलाकिंग टाईल्स निर्माण में किया जा रहा है। इससे निकाय को लगभग 19.5 लाख की आय प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि जैविक खाद के उत्पादन तथा निशुल्क कीमत पर वितरण से जैविक कृषि को प्रोत्साहन तथा किसानों को आर्थिक लाभ में बढ़ोतरी किया जाए। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गजरौला मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी रहे।
निर्देश चारे की नहीं रहनी चाहिए कमी : डीएम
अमरोहा। जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने विकासखंड गजरौला के कान्हा गौ संरक्षण केंद्र नगर पालिका गजरौला का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। गौ संरक्षण केंद्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कितने पशु संरक्षित हैं, कितने को सुपुर्द किया गया है, चारा काटने की मशीन, भूसा कितना उपलब्ध है, हरा चारा व पानी की क्या व्यवस्था है। सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए कहा कि गायों के संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती ना जाए। बीमार पशुओं की देखभाल के लिए लगाए गए डॉक्टर पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पशुओं का सही से इलाज नहीं किया जाता है। जिलाधिकारी ने केंद्र में भूसा खाली चोकर की उपलब्धता के बारे में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गजरौला से जानकारी ली।
डीएम ने की 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा
अमरोहा। जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में सरकार की महत्वपूर्ण 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला रिसोर्स सेंटर के निर्माण कार्यदाई संस्था जिला पंचायत की प्रगति के संबंध में जानकारी लेने पर संतोषजनक जवाब न मिलने पर जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत पर नाराजगी व्यक्त की। जनपद में नवीन मंडी स्थल अमरोहा में मैंगो वेजिटेबल इनट्रीग्रेटड पैक हाउस का निर्माण कार्य के संबंध में समीक्षा करते हुए बताया कि कार्य पूर्ण हो गया है, तो अभी तक हस्तांतरित क्यों नहीं हुआ है। समाज कल्याण निगम द्वारा ग्राम सोहतपुर विकासखंड हसनपुर में बनाए जा रहे आश्रम पद्धति विद्यालय के संबंध में निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय परिसर से गुजर रहे हाई वोल्टेज लाइन के तार के शिफ्टिंग का कार्य शीघ्र करा दिया जाए। सरकार की प्राथमिकता वाले कार्य से समझौता करना क्षम्य में नहीं होगा। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व सभी कार्य दाई संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा: ट्रैक्टर और बाइक की भिंड़त में एक की मौत, दूसरा घायल
