बरेली: प्रदेश स्तरीय वेबिनार में जुड़े जिले के 100 मत्स्य किसान
बरेली, अमृत विचार। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को ”प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत प्रदेश में मात्स्यिकी विकास पर तकनीक सलाह” विषय पर प्रदेश स्तरीय वेबिनार का आयोजन हुआ। इसका आरंभ मंत्री मत्स्य विभाग डा. संजय कुमार निषाद ने किया। डा. निषाद ने पीएमएमएसवाई योजना के अंर्तगत विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी। इसी क्रम …
बरेली, अमृत विचार। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को ”प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत प्रदेश में मात्स्यिकी विकास पर तकनीक सलाह” विषय पर प्रदेश स्तरीय वेबिनार का आयोजन हुआ। इसका आरंभ मंत्री मत्स्य विभाग डा. संजय कुमार निषाद ने किया। डा. निषाद ने पीएमएमएसवाई योजना के अंर्तगत विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी।
इसी क्रम में सिफा इंस्टीट्यूट भुवनेश्वर के वैज्ञानिक डा. संजय कुस्वान ने मत्स्य उत्पादन पर तकनीकी सलाह किसानों को दी। सिफा के ही अन्य वैज्ञानिक डा. फिरोज खान ने पंगास मछली के उत्पादन से संबंधित वैज्ञानिक सलाह लोगों की दी। इसके अलावा डॉ. शैलेश सौरभ ने मोती उत्पादन से संबंधित तकनीकी सलाह किसानों की दी।
इस प्रदेश स्तरीय वेबिनार से 60 हजार से अधिक मत्स्य पालक ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यम से जुड़े। इस मौके पर किसानों का नि:शुल्क मछुआ दुर्घटना बीमा भी किया गया। इस मौके पर उपनिदेशक मत्स्य सृष्टि यादव व वेबिनार के नोडल अधिकारी अमित कुमार शुक्ला के अलावा विभिन्न गांवों से आए 100 से अधिक मत्स्य किसान मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: 33 केवी लाइन में फाल्ट, हजारों घरों की बिजली हुई गुल
