मुरादाबाद: रामगंगा में लापता युवक का तीसरे दिन मिला शव
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चक्कर की मिलक निवासी युवक का शव शुक्रवार को बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहजादे का 19 वर्षीय बेटा वाहिद बुधवार की शाम घर पर था, तभी कुछ दोस्त उसके पास पहुंचे। दोस्तों ने रामगंगा में नहाने की योजना बनाई। …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चक्कर की मिलक निवासी युवक का शव शुक्रवार को बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहजादे का 19 वर्षीय बेटा वाहिद बुधवार की शाम घर पर था, तभी कुछ दोस्त उसके पास पहुंचे। दोस्तों ने रामगंगा में नहाने की योजना बनाई। कुछ ही देर में एक साथ कई युवक नदी में स्नान करने निकले।
- बुधवार की शाम दोस्तों के साथ नहाने गया था वाहिद
- चक्कर की मिलक में पुराने एआरटीओ कार्यालय के सामने नदी में नहाने के दौरान डूबा था
- कटघर के क्षेत्र गांव मछरिया में नदी में मिली लाश
चक्कर की मिलक में पुराने एआरटीओ कार्यालय के सामने रामगंगा में सभी एक साथ नहाने लगे। शाम ढलते ही अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब पता चला कि वाहिद नदी में लापता हो गया है। युवक के गहरे पानी में डूबने की सूचना परिजनों को मिली। घटना से परिजन बदहवास हो गए। युवक के नदी में डूबने की सूचना पुलिस को मिली। थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को पुलिस ने कटघर के क्षेत्र गांव मछरिया से गुजरती रामगंगा से युवक मोहम्मद वाहिद का शव बरामद कर लिया। शव के मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मंच गया है। सभी खबर मिलते ही मौके पर गांव मछरिया पहुंच गए थे।
ये भी पढ़ें:- संभल: गलती से ट्यूबवेलों की लाइन काटने पर किसानों ने लाइनमैनों को बनाया बंधक
