बरेली: छेड़छाड़ के मामले में तीन आरोपी कोर्ट से बरी
बरेली, अमृत विचार। लड़की से अश्लील हरकत, छेड़खानी व धमकी देने के तीन आरोपियों इज्जतनगर एयरफोर्स गेट स्थित संतनगर निवासी गुरुप्रीत सिंह उर्फ सनी सरदार, गायत्रीनगर निवासी भुवनेश उपाध्याय व डिफेंस कालोनी निवासी विशेष यादव को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट कोर्ट-2 प्रमोद कुमार गुप्ता ने सत्र परीक्षण में निर्दोष पाते हुए दोषमुक्त कर दिया। अभियोजन …
बरेली, अमृत विचार। लड़की से अश्लील हरकत, छेड़खानी व धमकी देने के तीन आरोपियों इज्जतनगर एयरफोर्स गेट स्थित संतनगर निवासी गुरुप्रीत सिंह उर्फ सनी सरदार, गायत्रीनगर निवासी भुवनेश उपाध्याय व डिफेंस कालोनी निवासी विशेष यादव को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट कोर्ट-2 प्रमोद कुमार गुप्ता ने सत्र परीक्षण में निर्दोष पाते हुए दोषमुक्त कर दिया।
अभियोजन पक्ष लगाये गये आरोपों को संदेह से परे साबित करने में विफल रहा। परीक्षण के दौरान वादिनी व अन्य गवाह भी अपने बयान से मुकर गये थे। वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल द्विवेदी ने आरोपियों का बचाव किया था। पीड़िता ने थाना इज्जतनगर में तहरीर देकर बताया था कि वह भाई की शादी में शामिल होकर 10 अप्रैल 2015 की रात 11 बजे ऑटो से दो बहनों के साथ वापस घर जा रही थी। रास्ते में तीनों ने बाइक से पीछा कर अश्लील इशारे करते हुए छेड़छाड़ की थी।
यह भी पढ़ें- बरेली: स्कूलों में तबादले के लिए 27 जून तक लिए जाएंगे आवेदन
