बरेली: फीचर फिल्म ‘तेरी यारी’ की शूटिंग हुई समाप्त
बरेली, अमृत विचार। बीते कई दिनों से चल रही फिल्म तेरी यारी की शूटिंग समाप्त हो गई। फिल्म की शूटिंग बरेली व आसपास के क्षेत्र में हुई। फिल्म में आशुतोष कौशिक, आरजू ढिल्लो, मुस्कान पासी, संजू राघव, मनोज कुमार, देवेन्द्र रावत, सिम्मी सिंह, अभिषेक गुप्ता, पंकज नैन, अभिनव राघव आदि ने कार्य किया है। फिल्म …
बरेली, अमृत विचार। बीते कई दिनों से चल रही फिल्म तेरी यारी की शूटिंग समाप्त हो गई। फिल्म की शूटिंग बरेली व आसपास के क्षेत्र में हुई। फिल्म में आशुतोष कौशिक, आरजू ढिल्लो, मुस्कान पासी, संजू राघव, मनोज कुमार, देवेन्द्र रावत, सिम्मी सिंह, अभिषेक गुप्ता, पंकज नैन, अभिनव राघव आदि ने कार्य किया है।
फिल्म की निर्माता राखी राघव, सह निर्माता -अजय कश्यप/मनोज गोस्वामी, निर्देशक विजय माली, स्क्रीनप्ले/डायलाग/ स्टोरी खुशवंत सिंह राघव, कैमरा मेन कन्हैया राजपूत, संगीत अंकित जैन/आशु मोरखी, सिंगर सुनील धरोली, आशु मोरखी, मुस्कान ठाकुर, गीतकार खुशवंत सिंह राघव, साउंड रिकार्डिस्ट संजू गोस्वामी,
एसोसिएट निर्देशक सूरज राणा, चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर देवेन्द्र रावत, सह निर्देशक हरि पासवान, लाइन प्रोड्यूसर अभिनव राघव, प्रोडक्शन कंट्रोलर अमन सोनकर,ग्राफर राज राठौर, स्टिल अभिषेक डायमंड हैं। फिल्म में बरेली के उभरते सितारों ने काम किया है। दोस्ती के सच्चे मूल्यों की कहानी पर फिल्म आधारित है। फिल्म में विशेष सहयोग पूर्व प्रधान भरतौल रीतराम, अवधेश कुमार गोला, मुस्तकीम आदि का रहा।
यह भी पढ़ें- बरेली: कमजोर बूथों को मजबूत करने में जुटी भाजपा
