हरिद्वार में गैंगवार हावी, बदमाश के सिर में धारदार हथियार से हमला, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। उत्तराखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। यही वजह है कि अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम देने से भी नहीं चूक रहे हैं। प्रेमराजपुर गांव के चौक पर गैंगवार में एक बदमाश के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। भगवानपुर थाना क्षेत्र के प्रेमराजपुर गांव निवासी गैंगस्टर दीपक सैनी का …

हरिद्वार, अमृत विचार। उत्तराखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। यही वजह है कि अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम देने से भी नहीं चूक रहे हैं। प्रेमराजपुर गांव के चौक पर गैंगवार में एक बदमाश के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

भगवानपुर थाना क्षेत्र के प्रेमराजपुर गांव निवासी गैंगस्टर दीपक सैनी का करौंदी गांव निवासी रोहित राणा से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे गैंगस्टर दीपक सैनी का साथी कुणाल फौजी उर्फ बाबू निवासी सुनहरा (25) अपने कुछ साथियों के साथ खड़ा था। इस दौरान बाइकों पर सवार होकर करीब छह युवक वहां पर आए। इन्होंने आते ही बाबू और उसके साथियों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में बाबू के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। आननफानन में बाबू का दोस्त सन्नी त्यागी उसे लेकर पहले रुड़की के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाबू के सिर में धारदार हथियार से चोट का गहरा निशान के साथ ही गोली का निशान भी मिला है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि 20 जून को रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में करौंदी निवासी सुरेश राणा को बंधक बनाकर दीपक सैनी गैंग ने हमला किया था। जिसमें सुरेश राणा बुरी तरह से घायल हो गए थे। इस मामले में गंगनहर कोतवाली में दीपक सैनी और मृतक बाबू समेत आठ पर मुकदमा दर्ज हुआ था। बाबू की हत्या को सुरेश राणा पर हुए हमले के बदले से जोड़कर देखा जा रहा है।

संबंधित समाचार