औरैया: अपर मुख्य सचिव ने किया बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का किया निरीक्षण
औरैया। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने औरैया जिले में शनिवार को सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माणकार्य का निरीक्षण किया। अवस्थी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के उद्घाटन कार्यक्रम का हवाला देते हुए अधिकारियों को इसके अधूरे पड़े कामों को 08 जुलाई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री …
औरैया। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने औरैया जिले में शनिवार को सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माणकार्य का निरीक्षण किया। अवस्थी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के उद्घाटन कार्यक्रम का हवाला देते हुए अधिकारियों को इसके अधूरे पड़े कामों को 08 जुलाई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जुलाई के शुरुआती हफ्ते में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन कर सकते है।
उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने यहां पहुंचे यूपीडा के सीईओ अवस्थी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। उन्होंने दावा किया कि एक्सप्रेस वे का 97 फीसदी काम पूरा हो चुका है, बाकी काम एक सप्ताह के अंदर पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि जुलाई के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री एक्सप्रेस वे का उद्घाटन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस वे से बुंदेलखंड ही नहीं पूरे यूपी का विकास होगा। इससे उद्योगों के साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बुंदेलखंड ही नहीं, बल्कि चित्रकूट की सीमा तक गए एक्सप्रेस वे से दूसरे राज्य मध्य प्रदेश के लोगों को भी फायदा होगा। इस दौरान अवस्थी के साथ कानपुर जोन के एडीजी भानु भास्कर भी मौजूद थे। अवस्थी ने कहा कि एक्सप्रेस वे का काम 8 से 10 जुलाई तक पूरा हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने इसका शिलान्यास 29 फरवरी 2020 को किया था। इसका निर्माण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उद्योग मंत्री नंद कुमार नंदी के मार्गदर्शन में हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी का विजन है कि बुंदेलखंड के लोगों को एक बेहतर एक्सप्रेस-वे दिया जाए। उसी कड़ी में यह एक्सप्रेसवे बनकर तैयार है और जल्दी ही यह एक्सप्रेस-वे यहां के लोगों के लिए उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि इससे ना केवल पर्यटन बल्कि उद्योग क्षेत्र को भी लाभ होगा। साथ ही बुंदेलखंड के लोगों को आवागमन के लिए भी इस एक्सप्रेसवे से फायदा होगा, क्योंकि यह चित्रकूट तक जाता है, इसलिये यह पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के लोगों के लिये भी लाभप्रद साबित होगा।
पढ़ें-बुंदेलखंड के विकास का द्वार बनेगा एक्सप्रेस-वे, उद्घाटन की तैयारी शुरू
