अयोध्या रेलवे स्टेशन विस्तार के लिए सरकार ने दी 93 हजार वर्गमीटर भूमि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या रेलवे स्टेशन विस्तार के दूसरे फेज के लिए आड़े आ रही भूमि की परेशानी का हल सरकार ने निकाल दिया है। शनिवार को प्रदेश सरकार ने 93 हजार 510 वर्गमीटर नजूल की सरकारी जमीन रेलवे विभाग को देने का ऐलान कर दिया। इस जमीन के मूल्य की दूसरी भूमि रेल विभाग प्रदेश सरकार …

अयोध्या। अयोध्या रेलवे स्टेशन विस्तार के दूसरे फेज के लिए आड़े आ रही भूमि की परेशानी का हल सरकार ने निकाल दिया है। शनिवार को प्रदेश सरकार ने 93 हजार 510 वर्गमीटर नजूल की सरकारी जमीन रेलवे विभाग को देने का ऐलान कर दिया। इस जमीन के मूल्य की दूसरी भूमि रेल विभाग प्रदेश सरकार को उपलब्ध करायेगा।

सांसद लल्लू सिंह के प्रयास व रेल मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार की आपसी वार्तालाप के परिणाम स्वरूप अयोध्या रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य को गति मिल गयी है। लल्लू सिंह ने बताया कि अयोध्या रेलवे स्टेशन के प्रथम फेज के विस्तार तथा द्वितीय फेज के लिए जमीन की आवश्यकता थी। जमीन उपलब्ध न हो पाने के कारण प्रथम तथा द्वितीय फेज का कार्य बाधित था, जिसको लेकर रेलवे विभाग व उत्तर प्रदेश सरकार के बीच लगातार वार्ता हो रही थी। जिसमें रेलमंत्री व रेलवे प्रशासन के प्रयासों के फलस्वरूप उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को 93510 वर्ग मीटर जमीन रेलवे को देने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रयासों के फलस्वरुप अयोध्या वैश्विक पयर्टन के मानचित्र पर स्थापित हो गया है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं व पयर्टकों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी है। आने वाले समय में यह संख्या कई गुना ज्यादा होने वाली है। उन्होंने बताया कि भव्य रूप से निर्मित अयोध्या रेलवे स्टेशन पयर्टकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगा। जमीन प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संत-महंत व श्रद्धालुओं ने आभार जताया है।

पढ़ें-जी-7 नेताओं के जर्मनी पहुंचने पर हो सकते हैं प्रदर्शन, 20 हजार प्रदर्शनकारियों के जुटने की आशंका

संबंधित समाचार