गोंडा: डॉक्टर बनकर जालसाज ने युवक से की 20 हजार रुपये की ठगी
गोंडा। जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के पंडितपुरवा गांव के रहने वाले युवक से एक जालसाज ने डॉक्टर बनकर 20 हजार रुपये ठग लिए। इस जालसाजी में उसने पहले गांव की आशा कार्यकर्ता को माध्यम बनाया और उसी के जरिए पीड़ित युवक को जनननी सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उसका एटीएम व …
गोंडा। जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के पंडितपुरवा गांव के रहने वाले युवक से एक जालसाज ने डॉक्टर बनकर 20 हजार रुपये ठग लिए। इस जालसाजी में उसने पहले गांव की आशा कार्यकर्ता को माध्यम बनाया और उसी के जरिए पीड़ित युवक को जनननी सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उसका एटीएम व पिन नंबर हासिल कर लिया। पिन मिलते ही जालसाज ने पीड़ित के खाते से 20 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने आशा कार्यकर्ता के खिलाफ धानेपुर थाने में तहरीर दी है।
धानेपुर थाना क्षेत्र के पंडितपुरवा गांव के रहने वाले
मुकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती है। इसी को लेकर उसने गांव की आशा कार्यकर्ता पुष्पा श्रीवास्तव से संपर्क किया था। शनिवार को पुष्पा श्रीवास्तव ने फोन के जरिए एक युवक से मुकेश की बात कराई। युवक ने खुद को सीएचसी का डाक्टर बताते हुए मुकेश को बताया कि जननी सुरक्षा योजना के तहत उसे मिलने वाली धनराशि के लिए उसके एटीएम व पिन नंबर की जरूरत है।
जालसाज युवक के झांसे में आकर मुकेश ने उसे अपना एटीएम नंबर व पिन बता दिया। पिन मिलते ही जालसाज ने मुकेश के खाते से 20 हजार रुपये उड़ा लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद मुकेश के ठगी की जानकारी हुई। इस मामले में मुकेश ने आशा कार्यकर्ता के खिलाफ धानेपुर थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला की छानबीन की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: व्हाट्सएप पर डीएम डीपी लगाकर जालसाजों ने डीएसओ के एक रिश्तेदार समेत तीन अन्य को लगाया चूना
