अयोध्या: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यक्रमों नहीं होगा प्लास्टिक का उपयोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में पूरे देश में कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इन कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए अवध विश्वविद्यालय के आईटी कैंपस प्रबंधकीय संकाय में महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को प्रारम्भ हो गयी। 27 जून को …

अयोध्या। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में पूरे देश में कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इन कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए अवध विश्वविद्यालय के आईटी कैंपस प्रबंधकीय संकाय में महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को प्रारम्भ हो गयी। 27 जून को इसका समापन किया जायेगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पूरे देश के अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी व सभी प्रांतों के प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री सहित 250 शिक्षाविदों के द्वारा चर्चा की जायेगी। इस पूरे आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार के प्लास्टिक का प्रयोग वर्जित रहेगा।

महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कुलपति राजस्थान प्रो. जगदीश प्रसाद सिंघल ने बताया कि वर्तमान में महासंघ के 12 लाख सदस्य हैं। अमृत महोत्सव को लेकर महासंघ द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। 1 अगस्त को एक लाख से अधिक स्कूलों में अमृत महोत्सव मनाया जायेगा। यहां भारत माता का चित्र स्थापित किया जायेगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इंडिया से भारत की ओर विषय को लेकर जिला स्तर पर व्याख्यान का आयोजन किया जायेगा। साथ ही 75 विश्वविद्यालयों में दो दिन के सेमिनार का आयोजन किया जायेगा। एक हजार महाविद्यालयों में अगस्त के महीने में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि महासंघ एक शिक्षक एक वृक्ष योजना के तहत कार्य करेगा। इसमें एक शिक्षक एक वर्ष में एक पौधा लगायेगा, जिसका वह पालन पोषण करेगा। हर वर्ष उस वृक्ष की जयंती मनायेगा। प्रेस वार्ता के दौरान नारायन लाल गुप्ता, शेखर चन्द्र गेय, शिवानंद सिंदकेरा व रोहित पाण्डेय उपस्थित रहे।

पढ़ें-लखनऊ: पीडब्ल्यूडी की सड़कों की ऑनलाइन उपलब्ध होगी हर जानकारी

संबंधित समाचार