फतेहपुर: सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवक ने लगायी फांसी
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि अरदौरपुर गांव निवासी छेदा लाल पटेल का छोटा बेटा विकास (22) सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। बीती रात …
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि अरदौरपुर गांव निवासी छेदा लाल पटेल का छोटा बेटा विकास (22) सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। बीती रात में उसने रस्सी के सहारे फांसी लगा ली।
जब तक परिजन उसके पास पहुचांते तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। परिजनों और सेना भर्ती की तैयारी कर रहे उसके साथी ने बताया कि जुलाई माह के खत्म होते ही उसकी उम्र 23 साल हो जाती। दो वर्ष कोरोना काल मे भर्ती न होने के कारण और बढ़ती हुई उम्र से वह काफी परेशान रहा करता था। इसके पूर्व वह दो बार सेना में भर्ती के लिए गया था मगर सफलता नहीं मिली।
पढ़ें-फर्जी दस्तावेज से भारतीय सेना में भर्ती नेपाली युवक को यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार
