नैनीताल: तेज रफ्तार कार की चपेट में आया बाइक सवार पुलिस कर्मी, सड़क पर गिरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर बल्दियाखान के पास तेज रफ्तार कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार पुलिस कर्मी घायल हो गया। उसे ज्योलीकोट पुलिस और राहगीरों की मदद से बीडी पांडे अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार कर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार को …

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर बल्दियाखान के पास तेज रफ्तार कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार पुलिस कर्मी घायल हो गया। उसे ज्योलीकोट पुलिस और राहगीरों की मदद से बीडी पांडे अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार कर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को कालाढूंगी थाने में तैनात कांस्टेबल मो. अकरम कार्य के संबंध में डीआईजी के समक्ष पेश होने हल्द्वानी से नैनीताल आ रहे थे। तभी बल्दियाखान हनुमान मंदिर के पास हल्द्वानी को जा रही टैक्सी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, नैनीताल जा रहे ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने मौके पर रुककर घायल पुलिस कर्मी को बीडी पांडे अस्पताल भिजवाया। बीडी पांडे अस्पताल के डॉ. वीके मिश्रा ने पुलिस कर्मी को उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी है। बताया कि पुलिस कर्मी के पैर में काफी चोट लगी हैं।

संबंधित समाचार