रामपुर : भारतीय कुर्मी महासभा के जिलाध्यक्ष बने शोभित पटेल
रामपुर, अमृत विचार। भारतीय कुर्मी महासभा की बैठक धनेली में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डा.हरिश्चन्द्र पटेल ने कहा कि कुछ माह पूर्व प्रदेश के जिलों की जिला इकाइयों को भंग कर दिया गया था। अब नए सिरे से जिला इकाई गठन के क्रम में सर्वसम्मति से शोभित पटेल को जिला अध्यक्ष और जीवेंद्र …
रामपुर, अमृत विचार। भारतीय कुर्मी महासभा की बैठक धनेली में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डा.हरिश्चन्द्र पटेल ने कहा कि कुछ माह पूर्व प्रदेश के जिलों की जिला इकाइयों को भंग कर दिया गया था। अब नए सिरे से जिला इकाई गठन के क्रम में सर्वसम्मति से शोभित पटेल को जिला अध्यक्ष और जीवेंद्र गंगवार जिला युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। रवेन्द्र गंगवार को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मनोनीत किया।सभी पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।
भारतीय कुर्मी महासभा की बैठक शनिवार को धनेली में हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डा.हरिश्चन्द्र पटेल कहा कि वर्तमान समय में कुर्मी समाज का सामाजिक ढांचा अत्यंत जर्जर और कमजोर हुआ है। अत्यंत चिंता का विषय है। सामाजिक बिखराव के कारण कुर्मी समाज की सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षिक स्थित प्रभावित हो रही है। समाज के समग्र उत्थान के लिए भारतीय कुर्मी महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति ने आगे विस्तृत योजना बनाई है। भारतीय कुर्मी महासभा समाज के समग्र उत्थान के लिए अपनी योजनाओं पर अमल करेगा।
विशेष रूप से महिलाओं को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करनेका कार्य भारतीय कुर्मी महासभा के द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर राकेश गंगवार एडवोकेट, कृष्ण पाल गंगवार, यशपाल पटेल अभिषेक पटेल, जसवंत सिंह पटेल, होवैस कुर्मी, राजेंद्र कुमार, कपिल पटेल, दिनेश कुमार कुर्मी, धर्मेंद्र कुमार, सरनाम सिंह, आदित्य कुमार, सुमित पटेल, अमित कुमार, छत्रपाल गंगवार, शेर सिंह गंगवार, गुलाब सिंह,अमित गंगवार, बुद्धसेन गंगवार, भूप राम गंगवार संदीप पटेल, बी आर बी सिंह, राजेश कुमार,हितेश कुमार,हिमांशु गंगवार,सौरभ,जितेंद्र गंगवार,डॉ राजीव गंगवार,भानु प्रताप सिंह लालता प्रसाद जी आदि लोग उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव तथा प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश उमेश चंद पटेल रहे।
ये भी पढ़ें:- हल्द्वानी: 26 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश के आसार
