बिजनौर: प्रेम प्रसंग में युवती को प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, जंगल में दबाया शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/बढ़ापुर, अमृत विचार। प्रेम प्रसंग में युवती को प्रेमी ने मौत के घाट उतारकर शव को नाले के किनारे जंगल में दबा दिया। नवयुवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। करीब 20 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद उसकी निशानदेही पर शव को जंगल से …

बिजनौर/बढ़ापुर, अमृत विचार। प्रेम प्रसंग में युवती को प्रेमी ने मौत के घाट उतारकर शव को नाले के किनारे जंगल में दबा दिया। नवयुवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। करीब 20 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद उसकी निशानदेही पर शव को जंगल से खोद कर निकालने के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम की लिये भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सम्बंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मोहल्ला नौमी निवासी जयपाल सिंह कश्यप की 19 वर्षीय पुत्री ज्योति गत चार जून 2022 को घर से धामपुर स्थित आरएसएम कॉलेज पढ़ने के लिए निकली थी। देर रात्रि तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारों में काफी तलाश किया था। एक सप्ताह बाद ज्योति के परिजनों ने थाना बढ़ापुर में ज्योति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से ज्योति की तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि ज्योति धामपुर के आरएसएम महाविद्यालय में बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

पुलिस को पता चला कि ज्योति का प्रेम प्रसंग रेहड़ थाना क्षेत्र के जाफ़्ता नगर उर्फ अटवारी गांव निवासी शैलेंद्र उर्फ प्रवीण पुत्र प्रताप सिंह पाल से चल रहा था। शनिवार को बढ़ापुर पुलिस ने शैलेंद्र उर्फ प्रवीण को पकड़ लिया। प्रवीण ने पुलिस को बताया कि ज्योति के भाई से दोस्ती होने के कारण उसका ज्योति के घर आना जाना शुरू हुआ था। चार जून को ज्योति जब कॉलेज गई थी। उसके बाद वह कॉलेज से भूतपुरी बस द्वारा पहुंच गई जहां उसने फोन करके प्रवीण को बुला लिया और वहां से उसके साथ बाइक पर बैठकर जसपुर एक होटल गए। जहां पर ज्योति लगातार उस पर शादी का दबाव बना रही थी।

जिस कारण उसने ज्योति को जहरीला पदार्थ खिलाकर बाइक पर वापस ले आया रास्ते में रेहड़ थाना क्षेत्र के जंगल में नाले के किनारे उसने दो अन्य सहयोगियों के साथ ज्योति के शव को गड्ढा खोदकर उसमें दबा दिया। प्रवीण की निशानदेही पर पुलिस ने शनिवार को ज्योति के शव को गड्ढे से बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बढ़ापुर पुलिस शैलेंद्र और प्रवीण को थाने ले आई जहां पर युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना अध्यक्ष अनुज कुमार तोमर ने बताया कि युवक को पकड़ने के उपरांत उसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है साथ ही आरोपी युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: डीआईजी के आदेश पर टीम ने की खनन पर छापेमारी, सात डंपर और दो जेसीबी बरामद

संबंधित समाचार