बरेली: निरीक्षण के दौरान बंद मिले स्कूल, बीएसए ने वेतन रोकने के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्कूलों में अनियमितता की शिकायतों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को किए गए औचक निरीक्षण में और 33 शिक्षकों के अनुपस्थित रहने व स्कूल बंद रखने पर कार्रवाई की गई है। बीएसए ने इससे पूर्व 171 शिक्षकों का वेतन रोकने की कार्रवाई की है। 24 जून को जनपद भर में …

बरेली, अमृत विचार। स्कूलों में अनियमितता की शिकायतों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को किए गए औचक निरीक्षण में और 33 शिक्षकों के अनुपस्थित रहने व स्कूल बंद रखने पर कार्रवाई की गई है। बीएसए ने इससे पूर्व 171 शिक्षकों का वेतन रोकने की कार्रवाई की है।

24 जून को जनपद भर में स्कूलों के औचक निरीक्षण कराए गए थे। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दूसरे ब्लॉकों में निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई थी। शनिवार को बीएसए ने दूसरी सूची जारी करते हुए प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, अनुदेशक, शिक्षा मित्रों सहित कुल 33 लोगों का वेतन तत्काल प्रभाव से राेकने के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: यूटा की जिला स्तरीय बैठक में हुई चर्चा, कई पदाधिकारी रहे मौजूद

 

संबंधित समाचार