खुद को टॉप मार्शल आर्टिस्ट मानते हैं विद्युत जामवाल, कहा- लोग मेरी तुलना जैकी चैन से करते हैं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल खुद को टॉप मार्शल आर्टिस्ट मानते हैं। एक्टर फिल्मों में काफी धमाकेदार एक्शन सीन करते नजर आते हैं। दमदार एक्शन सीन के चलते कई बार उनकी तुलना ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और आदित्य राय कपूर से की जाती है। विद्युत ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह दुनिया …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल खुद को टॉप मार्शल आर्टिस्ट मानते हैं।

एक्टर फिल्मों में काफी धमाकेदार एक्शन सीन करते नजर आते हैं। दमदार एक्शन सीन के चलते कई बार उनकी तुलना ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और आदित्य राय कपूर से की जाती है।

विद्युत ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह दुनिया के टॉप मार्शल आर्टिस्ट हैं।

एक्टर ने कहा, “ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और आदित्य राय कपूर बहुत अच्छे एक्शन स्टार हैं लेकिन मैं दुनिया का टॉप मार्शल आर्टिस्ट हूँ। मैं हमेशा मेहनत करता हूं, चाहे मैं सो रहा हूं, जाग रहा हूं। मैं अपने स्तर पर काम करते रहता हूं। कई बार लोग मेरी तुलना जैकी चैन से भी करते हैं। इसके चलते मुझे लगातार कड़ी मेहनत करते रहना पड़ता हैं।”

विद्युत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म खुदा हाफिज चैप्टर टू: अग्नि परीक्षा का प्रमोशन कर रहे हैं। यह फिल्म खुदा हाफिज की सीक्वल है। इस फिल्म में शिवालेखा ओबेरॉय की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 08 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पढ़ें-लाइव सेशन में किंग खान ने सलमान खान को लेकर किया खुलासा, कहा- हममें बड़ा कौन है पता नहीं

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा