हल्द्वानी: जातिवार जनगणना कराने की मांग होने लगी मुखर, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक नैनीताल जनपद इकाई ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर जातिवार जनगणना कराने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से मांग की गई कि वह केंद्र सरकार को निर्देशित करें कि जल्द से जल्द जातिवार जनगणना कराएं। ज्ञापन में कहा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक नैनीताल जनपद इकाई ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर जातिवार जनगणना कराने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से मांग की गई कि वह केंद्र सरकार को निर्देशित करें कि जल्द से जल्द जातिवार जनगणना कराएं।

सिटी मजिस्ट्रेट प्रतिनिधि को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के लोग।

ज्ञापन में कहा गया कि लंबे समय से जातिवार जनगणना नहीं हुई है। सभी वर्गों को उनकी जनसंख्या के अनुरूप शासन प्रशासन में भागीदारी दिलाने के लिए जातिवार जनगणना कराई जानी अत्यंत आवश्यक है। इसलिए राष्ट्रपति महोदय से अनुरोध किया गया कि केंद्र सरकार को जातिवार जनगणना कराने हेतु निर्देशित किया जाए जिससे समाज के सभी वर्गों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में न्याय मिल सके।

यह भी कहा गया कि अन्य पिछड़ा वर्ग को आज तक उनकी आबादी के अनुरूप हिस्सेदारी नहीं मिल पाई है। जातिवार जनगणना होने से अन्य पिछड़ा वर्ग की जातियों की सही जानकारी उपलब्ध हो पाएगी जिससे इस वर्ग को न्याय मिल पाएगा। ज्ञापन देने वालों में पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक उत्तराखंड के राज्य अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. प्रमोद कुमार, राज्य उपाध्यक्ष मनोज कुमार नाग, नैनीताल जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश, उपाध्यक्ष महिला माया देवी, कार्यालय सचिव सचिन चंद्र, महासचिव ललित कोहली, विनोद कुमार, एडवोकेट सईद अहमद, संजय कुमार, प्रेम लाल आदि रहे।

ज्ञापन देने के बाद नैनीताल जिला इकाई का गठन किया गया जिसमें चंद्र प्रकाश जिलाध्यक्ष, माया देवी उपाध्यक्ष, ललित कोहली महासचिव, सचिन चंद्रा कार्यालय सचिव, नंदा बल्लभ कोषाध्यक्ष, संजय कुमार और प्रेम लाल कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

संबंधित समाचार