Ranji Trophy 2022 : मध्य प्रदेश की जीत के बाद भावुक हुए कोच चंद्रकांत पंडित, कहा- 23 साल बाद अधूरा सपना पूरा किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरू। मध्य प्रदेश को 71 साल बाद उसका पहला रणजी खिताब जिताने वाले कोच चंद्रकांत पंडित ने रविवार को कहा कि उन्होंने 23 साल पहले एक सपना अधूरा छोड़ा था, जिसे आज उन्होंने पूरा किया। मध्य प्रदेश 1951-52 से रणजी ट्रॉफी में खेल रही है और रविवार को ट्रॉफी जीतने से पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन …

बेंगलुरू। मध्य प्रदेश को 71 साल बाद उसका पहला रणजी खिताब जिताने वाले कोच चंद्रकांत पंडित ने रविवार को कहा कि उन्होंने 23 साल पहले एक सपना अधूरा छोड़ा था, जिसे आज उन्होंने पूरा किया।

मध्य प्रदेश 1951-52 से रणजी ट्रॉफी में खेल रही है और रविवार को ट्रॉफी जीतने से पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सन 1998-99 में आया था जब वह फाइनल में पहुंचे थे। चंद्रकांत पंडित उर्फ कोच चंदू उस समय मध्य प्रदेश के कप्तान थे। मध्य प्रदेश फाइनल की पहली पारी में लीड लेने के बावजूद खिताब हार गयी थी। कप्तान के तौर पर मध्य प्रदेश को ट्रॉफी जिताने से चूकने वाले चंद्रकांत ने बतौर कोच अपनी टीम को 23 साल बाद उसका पहला खिताब जिताया।

चंद्रकांत ने मैच के बाद कहा, “मैंने 23 साल पहले अपनी टीम के लिए कुछ छोड़ा था और 2022 में उसी मैदान (एम चिन्नास्वामी स्टेडियम) में उसे पूरा किया। मैं थोड़ा भावुक महसूस कर रहा हूं।” चंद्रकांत ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 138 मैच खेलकर 48.57 की औसत से 8209 रन बनाये हैं। इस दौरान उन्होंने 202 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 22 शतक और 42 अर्द्धशतक लगाये। चंद्रकांत इससे पहले बतौर कोच मुंबई को तीन बार और विदर्भ को दो बार रणजी खिताब जिता चुके हैं।

ये भी पढ़ें : Ranji Trophy 2022 : मध्य प्रदेश ने पहली बार जीता रणजी का खिताब, फाइनल में 41 बार की चैंपियन मुंबई को 6 विकेट से हराया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता