पीलीभीत: रिश्ता टूटने से बौखलाए युवक ने बनाया फर्जी निकाहनामा
पीलीभीत, अमृत विचार। नशा करने की आदत की वजह से रिश्ता तोड़े जाने के बाद एक युवक लड़की पक्ष से रंजिश मानने लगा। लड़की के फोटो एडिट कर उसे बदनाम करते हुए अन्य जगहों पर उसकी तय शादी तुड़वा दी। एक फर्जी निकाहनामा भी तैयार करा लिया। शादी करने या फिर दो लाख रुपये रंगदारी …
पीलीभीत, अमृत विचार। नशा करने की आदत की वजह से रिश्ता तोड़े जाने के बाद एक युवक लड़की पक्ष से रंजिश मानने लगा। लड़की के फोटो एडिट कर उसे बदनाम करते हुए अन्य जगहों पर उसकी तय शादी तुड़वा दी। एक फर्जी निकाहनामा भी तैयार करा लिया। शादी करने या फिर दो लाख रुपये रंगदारी की मांग रख दी गई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर पांच आरोपियों के खिलाफ धारा 384, 420, 120 बी, 506, 67 आईटी एक्ट के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर की एक युवती ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी के रिश्ते की बात 2020 में मोहल्ला बेनी चौधरी के निवासी दानिश से हुई थी। अधिक शराब पीने की आदत का पता लगने पर रिश्ता करने से इनकार कर दिया। इसके बाद से लड़का पक्ष पीड़ित परिवार से रंजिश मानने लगा। कहीं और रिश्ता करने पर बदनाम करने की धमकी दे डाली।
पीड़िता के पूर्व में खींचे गए कुछ फोटो एडिट करके फेसबुक पर भेजे। इस पर अश्लील कमेंट लिखे गए। शादी करने या फिर पिता से दो लाख रुपये रंगदारी के तौर पर मांगने लगा। इसी बीच पिता ने पीड़िता के रिश्ते की बात 2021 में उत्तराखंड के सितारगंज में चलाई। इसका पता लगने पर दानिश सितारगंज गया और लड़का पक्ष को एडिट किए फोटो दिखाकर भड़का दिया और धमकी दी। जिसके चलते बनता रिश्ता टूट गया। आठ जून को दानिश ने आकर शादी करने का दबाव बनाया। मना करने पर अभद्रता की।
एक फर्जी निकाहनामा भी बनवा लिया। जिसमें दोनों के बीच 11 जनवरी 2021 को निकाह होने की बात लिखी थी। यह देख पीड़िता व परिवार वाले भी चौंक गए। अब आरोपी कहीं भी शादी न होने देने की धमकी दे रहा है। इसमें कई लोगों ने आरोपी का साथ दिया। कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दानिश, काजी अबुल फाजिल, मोहम्म्द नासिर खां, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद इसरार को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: कोर्ट के आदेश पर चार लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
