India Vs England Test Match : बदल गई भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच की टाइमिंग, इंडियन फैंस के लिए हुआ बड़ा फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच एक जुलाई से बर्मिंघम में खेले जाने वाले इकलौते टेस्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ईसीबी ने भारतीय उपमहाद्वीप के टेलीविजन दर्शकों के लिए इस टेस्ट की टाइमिंग में बदलाव का फैसला किया है। डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक जुलाई से भारत और इंग्लैंड के …

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच एक जुलाई से बर्मिंघम में खेले जाने वाले इकलौते टेस्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ईसीबी ने भारतीय उपमहाद्वीप के टेलीविजन दर्शकों के लिए इस टेस्ट की टाइमिंग में बदलाव का फैसला किया है। डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला टेस्ट मैच अब लोकल समयानुसार 10.30 बजे शुरू होगा। वैसे इंग्लैंड में टेस्ट मैच सुबह 11 बजे शुरू होते हैं। अगर भारत के समय को मिलाएं तो यह टेस्ट मैच अब दोपहर तीन बजे शुरू होगा।

पहले ये टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होने वाला था। अगर मैच दोपहर को तीन बजे शुरू होगा, तब देर रात को 10 बजे तक स्टम्प की टाइमिंग हो जाएगी। यह फैसला इसलिए लिया गया है, ताकि भारत में बैठे फैंस आसानी से और लंबे वक्त तक टेस्ट देख सकें।

हालांकि, मैच के लिए आधा घंटा एक्स्ट्रा भी सेव किया जाता है, अगर रोशनी रही तो मैच खेला जा सकता है। अगर भारत की बात करें तो यहां पर कोई टेस्ट मैच सुबह 9.30 बजे शुरू होता है, जबकि शाम को पांच बजे तक खत्म हो जाता है। लेकिन इंग्लैंड में यह टाइमिंग 11-6 की है। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले एजबेस्टन टेस्ट पर हर किसी की नज़र है, क्योंकि पिछले साल ये सीरीज़ खेली गई थी जिसमें अभी भारत 2-1 से आगे है।

ये भी पढ़ें : राष्ट्रमंडल खेलों में खुद से प्रतिस्पर्धा और अपने विश्व रिकॉर्ड को बेहतर करने की कोशिश करूंगी : मीराबाई चानू

संबंधित समाचार