हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध गैस रीफिलिंग, पुलिस के सामने आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध गैस रीफिलिंग का मामला सामने आया लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बीते शनिवार को एसआई मनोज यादव को फोन पर लाइन नंबर आठ में गैस रीफिलिंग की सूचना मिली थी। जिसके बाद एसआई …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध गैस रीफिलिंग का मामला सामने आया लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बीते शनिवार को एसआई मनोज यादव को फोन पर लाइन नंबर आठ में गैस रीफिलिंग की सूचना मिली थी।

जिसके बाद एसआई ने कांस्टेबल भूपेन्द्र ज्येष्ठा के साथ लाइन नंबर आठ पहुंच गए। यहां मो. नाजिम परचून वाले के घर के पीछे दुकान में बैठा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग खड़ा हुआ। जिसे पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन हाथ नहीं आया। मौके से पुलिस ने सिलेंडर बरामद किया, जो अवैध फुट पम्प से रेग्यूलेटर के जरिये से जोड़ा गया था। पूछताछ में पुलिस को पता लगा कि उक्त दुकान फैजान पुत्र मौबीन निवासी लाइन नंबर पांच की है, जो दुकान किराए पर चला रहा था। पुलिस ने फैजान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार