अमरोहा : युवक का तमंचे संग फोटो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गजरौला (अमरोहा),अमृत विचार। सोशल मीडिया पर एक युवक का तमंचे के साथ फोटो वायरल हो रहा है। युवक थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी बाताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का फोटो तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल …

गजरौला (अमरोहा),अमृत विचार। सोशल मीडिया पर एक युवक का तमंचे के साथ फोटो वायरल हो रहा है। युवक थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी बाताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का फोटो तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह हाल तो तब है जबकि पुलिस प्रशासन लगातार लोगों से अवैध हथियारों का प्रयोग करके इस तरह फोटो आदि वायरल करने को लेकर जागरूक कर रहा है। मगर फिर भी लोगों को बात समझ में नहीं आ रही।

रविवार को सोशल मीडिया पर युवक का तमंचे संग फोटो वायरल होने से हड़कंप मच गया। फोटो में युवक अपने हाथ में तमंचा लेकर एक्शन में बैठा दिखाई दे रहा है। फोटो वायरल होते मामला पुलिस के संज्ञान में आया। देर रात तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही, कोई कार्रवाई नहीं की गई।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार