बहराइच: सामान खरीद रहे छात्र की छज्जा गिरने से मौत, लिंटर खोलते समय हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोतीपुर/बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के पेटरहा गांव निवासी कक्षा 10 का छात्र रविवार रात को एक दुकान पर समान खरीद रहा था। तभी लिंटर खोलते समय छज्जा छात्र पर ही गिर गया। मलबे में दबकर छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम पंचायत …

मोतीपुर/बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के पेटरहा गांव निवासी कक्षा 10 का छात्र रविवार रात को एक दुकान पर समान खरीद रहा था। तभी लिंटर खोलते समय छज्जा छात्र पर ही गिर गया। मलबे में दबकर छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम पंचायत पेटरहा के मजरा जीतू (15) पुत्र चंद्र शेखर रविवार रात आठ बजे गांव में स्थित दुकान पर सामान खरीदने गया था। पास में ही लिंटर का छज्जा खोला जा रहा था। तभी छज्जा छात्र पर गिर गया। मलबे के नीचे दबकर कक्षा 10 के छात्र की मौत हो गई। परिवार के लोग रोते हुए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: ट्यूशन पढ़कर लौट रहे छात्र की हत्या, दबंगों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

संबंधित समाचार