बरेली: बिजली कटौती ने छुट्टी का मजा किया खराब
बरेली, अमृत विचार। गर्मी में बिजली कटौती से दिनभर लोग बेहाल रहे। रविवार को महानगर के मुंशीनगर, सरदारजी काॅलोनी, शिव मंदिर क्षेत्र समेत अन्य काॅलोनियों में दोपहर 12 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिजली गुल रही। बिजली कटौती से एसी, कूलर व पंखे नहीं चल सके। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में भी जमकर …
बरेली, अमृत विचार। गर्मी में बिजली कटौती से दिनभर लोग बेहाल रहे। रविवार को महानगर के मुंशीनगर, सरदारजी काॅलोनी, शिव मंदिर क्षेत्र समेत अन्य काॅलोनियों में दोपहर 12 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिजली गुल रही। बिजली कटौती से एसी, कूलर व पंखे नहीं चल सके। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में भी जमकर बिजली कटौती की गई। उपभोक्ताओं को बिजली ट्रिपिंग की समस्या से भी जूझना पड़ा। जबकि कुछ इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या भी रही।
शहर के महानगर फीडर पर रविवार की दोपहर दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बिजली घर में काम कराने के लिए शटडाउन लिया गया। जिसके चलते मुंशीनगर, महानगर, आशुतोष सिटी, छोटी विहार, बड़ी विहार और परवाना नगर में बिजली उपभोक्ता खासे परेशान होते रहे। जबकि, नकटिया में 3 से 4 घंटे की बिजली कटौती की गई। वहां भी उपभोक्ताओं ने अभियंताओं को काल करके अपनी परेशानी से अवगत कराया। देहात में तो 8 से लेकर 10 घंटे की बिजली कटौती की गई है। रविवार को अवकाश का दिन होने से अधिकतर लोग अपने घरों में थे लेकिन बिजली कटौती से दिक्कत बढ़ गई।
चल रही पेड़ों की छटाई
सुभाषनगर क्षेत्र में होने वाली बिजली आपूर्ति की परेशानी अब भी कम नहीं हो सकी है। बदायूं रोड पर शनिवार रात से लेकर रविवार की शाम तक कई घंटे की बिजली कटौती की गई। सुबह के समय उपभोक्ताओं को पानी के लिए भी दिक्कतें हुई। हरुनगला विद्युत सब स्टेशन से पोषित फीडरों की 11 केवी लाइन पर आने वाले पेड़ों की छटाई का काम शनिवार के बाद रविवार को भी जारी रहा।
टीपीनगर, पवन विहार और हरुनगला फीडर के अंतर्गत आने वाले करीब छह हजार उपभोक्ताओं के घरों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं शनिवार रात को भी पवन विहार, ग्रीन पार्क, सुभाषनगर, पुराना शहर, जगतपुर, नवादा शेखान, कुतुबखाना और किला क्षेत्र में ट्रिपिंग होती रही।
यह भी पढ़ें- बरेली: पांच करोड़ से शहर में बदली जाएगी BSNL की केबिल
