बरेली: रामपुर गार्डन से हटी तो अब हाइडिल कॉलोनी में चलने लगी डेयरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पिछले सप्ताह रामपुर गार्डन से हटाई गई डेयरी अब हाइडिल कालोनी में शिफ्ट हो गई है। हाइडिल कालोनी में अब दो डेयरियां अवैध रूप से चल रही हैं। पावर कार्पोरेशन के अधिकारी कई सालों से डेयरी होने से परेशान थे और अब दूसरी डेयरी भी शिफ्ट होने से उनकी परेशानी और बढ़ …

बरेली, अमृत विचार। पिछले सप्ताह रामपुर गार्डन से हटाई गई डेयरी अब हाइडिल कालोनी में शिफ्ट हो गई है। हाइडिल कालोनी में अब दो डेयरियां अवैध रूप से चल रही हैं। पावर कार्पोरेशन के अधिकारी कई सालों से डेयरी होने से परेशान थे और अब दूसरी डेयरी भी शिफ्ट होने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। एक डेयरी तो नगर निगम कालोनी के पास ही चल रही है, लेकिन निगम असहाय है।

रामपुर गार्डन में अग्रसेन पार्क के तिराहे के पास नगर निगम की कॉलोनी है। यहां निगम के अफसरों के निवास हैं। इन्हीं आवासों के पास ही हाइडिल कालोनी की चहारदीवारी शुरु होती है। इसी चहारदीवारी के अंदर एक डेयरी कई साल से चल रही है। इसके संचालन में पावर कार्पोरेशन के अफसरों की शह होने से यहां रहने वाले लोग परेशान हैं। क्षेत्र के लोग यहां होने वाली गंदगी और मच्छरों से परेशान रहते हैं लेकिन अफसरों की मौन स्वीकृति के आगे वे कुछ नहीं कर पा रहे हैं। रामपुर गार्डन से हाइडिल कालोनी में प्रवेश करने के लिए मंदिर के सामने सड़क किनारे यह डेयरी चल रही है।

अग्रसेन पार्क के दूसरे छोर की ओर से हाइडिल कॉलोनी के दूसरे गेट से अंदर जाने वाले मार्ग के पहले ही दूसरी डेयरी चल रही थी। इसे नगर निगम ने पिछले सप्ताह हटवाया था। निगम अब यहां दीवार बनवा रहा है। इसी जगह चल रही डेयरी को अब उसी जगह हाइडिल कॉलोनी में शिफ्ट कर दिया गया है। यहीं पर खाली प्लाट पर गोबर एकत्र किया जा रहा है। प्लाट पर ही पानी भरा है जो कीचड़ में तब्दील हो चुका है। हालत यह है कि गोबर और कीचड़ की वजह से यहां नाली बंद हो चुकी है। इसे रविवार को मजदूर लगाकर खोदवाने का काम किया जा रहा है।

जिस जगह से डेयरी हटाई गई। उसने उसी जगह दीवार के पीछे फिर से डेयरी खोल ली है। इसकी जानकारी नहीं है। हाइडिल कॉलोनी में भी डेयरी नहीं चल सकती है। इसे दिखवाएंगे और कार्रवाई की जाएगी– डा. अशोक कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।

यह भी पढ़ें- बरेली: गहरे नलकूप पर सरकार दे रही एक लाख की सहायता, जानें कैसे ले सकेंगे फायदा?

संबंधित समाचार