बलिया: संपत्ति के लिए कलयुगी बेटे ने रेता पिता का गला, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के सिकन्दरपुर क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे नें बीती रात घर के बाहर सो रहे पिता की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार भाटी ग्राम पंचायत के आहिरपुरवा गाँव निवासी लल्लन यादव (60) रविवार देर रात अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे कि …

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के सिकन्दरपुर क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे नें बीती रात घर के बाहर सो रहे पिता की गला काटकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार भाटी ग्राम पंचायत के आहिरपुरवा गाँव निवासी लल्लन यादव (60) रविवार देर रात अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे कि तभी उनके बड़े बेटे अजय यादव नें धारदार हथियार से गले पर प्रहार कर हत्या कर दी।

सोमवार सुबह चारपाई पर लल्लन का सर कटा शव देख पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस आरोपी पुत्र अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर नें बताया कि पुलिस नें आरोपी की निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। हत्या का कारण बेटे का पिता से सम्पत्ति को लेकर विवाद बताया जा रहा है।

पढ़ें-आजमगढ़ जैसा संघर्ष 2024 के आम चुनाव तक जारी रखें बसपा कार्यकर्ता: मायावती

संबंधित समाचार