किसान मोर्चा करेगा हितग्राही किसान चौपाल: दर्शन

किसान मोर्चा करेगा हितग्राही किसान चौपाल: दर्शन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि प्रदेश में किसान मोर्चा हितग्राही किसान चौपाल करेगा। सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरीय निकाय चुनाव की दृष्टिगत हुई बैठक में कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार हितग्राही किसान चौपाल कार्यक्रम 28 जून से 03 …

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि प्रदेश में किसान मोर्चा हितग्राही किसान चौपाल करेगा। सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरीय निकाय चुनाव की दृष्टिगत हुई बैठक में कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार हितग्राही किसान चौपाल कार्यक्रम 28 जून से 03 जुलाई के मध्य आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों के मतदान केंद्रों पर न्यूनतम 100 किसानों की किसान चौपाल आयोजित की जाएगी।

चौपाल में वरिष्ठ नेता संवाद करेंगे एवं कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं किसान मोर्चे के पदाधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। हितग्राही किसान चौपाल कार्यक्रम 28 जून को हलहारिणी अमावस्या के पवित्र दिन पर हल, टेक्टर एवं कृषियंत्र आदि के पूजन भी किए जायेंगे। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला चुनाव प्रभारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, समस्त मंडल महामंत्री उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार का ‘हनुमान’ कहे जाने पर भड़के आरसीपी सिंह

 

ताजा समाचार

लखनऊ समेत 14 लोकसभा सीटों पर कल होगा मतदान, 3768 पोलिंग पार्टियों को 950 बस से किया गया रवाना
कानपुर से सूरत और भागलपुर जाने वालों के लिए अच्छी खबर, सेंट्रल से गुजरेगी सूरत-भागलपुर स्पेशल ट्रेन, यहां पढ़ें पूरा अपडेट...
बदायूं: गंगा एक्सप्रेस-वे के काम में लगे डंपर की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Auraiya News: गर्मी में लोगों का निकल रहा पसीना...अघोषित बिजली कटौती ने बढ़ाई मुसीबत
IPL 2024 : निजता के उल्लंघन को लेकर आईपीएल प्रसारक पर भड़के रोहित शर्मा, सुनाई खरी-खरी
हरदोई: तीन दिन से लापता युवक का खेत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस