काशीपुर: दो वाहनों की टक्कर में चालक व हेल्पर घायल, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से खाली वाहन के दो चालक व हेल्पर घायल हो गए। इस दौरान वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने वाहन स्वामी की तहरीर पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्राम मुडिया भीकम बिलारी मुरादाबाद निवासी इस्तेकार ने पैगा चौकी पुलिस को तहरीर …

काशीपुर, अमृत विचार। अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से खाली वाहन के दो चालक व हेल्पर घायल हो गए। इस दौरान वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने वाहन स्वामी की तहरीर पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ग्राम मुडिया भीकम बिलारी मुरादाबाद निवासी इस्तेकार ने पैगा चौकी पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 23 जून को रात ड्राइवर मोहम्मद वसीम, हेल्पर दीपक गाड़ी लेकर मुरादाबाद से महुआखेड़ागंज के लिए आ रहे थे। इसी दौरान अलीगंज रोड पर सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में उसके ड्राइवर और हेल्पर दोनों घायल हो गए। जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। उसकी गाड़ी भी छतिग्रस्त हो गई है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में तीन घायल
काशीपुर। स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में एक युवती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ग्राम महादेव नगर निवासी प्रताप सिंह (23) पुत्र मुरारीलाल बाइक पर सवार होकर काम पर जा रहा था। कुंडेश्वरी रोड पर कोचिंग जा रही ग्राम ब्रह्म नगर निवासी कोमल (21) पुत्री बलवीर की स्कूटी सामने से आ रही प्रताप सिंह की बाइक से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार प्रताप सिंह व कोमल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी घटना में भी स्कूटी सवार भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा