बिजनौर : पेड़ के नीचे दबकर सहकारी समिति कर्मी की मौत, परिवार में कोहराम
नगीना (बिजनौर),अमृत विचार। बुढ़ापुर थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर जाते समय सहकारी समिति कर्मी की पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान रोड पर यातायात का संचालन भी प्रभावित हुआ। हालाांकि पुलिस ने जेसीबी से पेड़ हटवाकर …
नगीना (बिजनौर),अमृत विचार। बुढ़ापुर थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर जाते समय सहकारी समिति कर्मी की पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान रोड पर यातायात का संचालन भी प्रभावित हुआ। हालाांकि पुलिस ने जेसीबी से पेड़ हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
यह दाहसा सोमवार सुबह नौ बजे नगीना-बूढ़ावाला मार्ग स्थित नहर की पुलिया के पास हुआ। बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर निवासी वीरेंद्र प्रजापति (34) पुत्र रामप्रसाद प्रजापति सहकारी समिति बरुकी मे चतुर्थ श्रेणी कर्मी था। वह रोज की तरह सोमवार को भी बाइक से अपनी ड्यूटी पर बरुकी जा रहा था। नगीना-बूढ़ावाला मार्ग किनारे खड़ा सिरस का एक बड़ा पेड़ अचानक टूटकर बाइक के ऊपर गिर गया। जिससे सहकारी समिति कर्मी पेड़ के नीचे दब गया। उसके सिर पर गंभीर चोट गई। जिससे विरेंद्र प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई।
मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे उसके परिजन व आसपास के गावों के लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान मार्ग अवरुद्ध हो गया। कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाकर यातायात का संचालन सुचारू कराया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
ये भी पढ़ें : बिजनौर : चोरी के आरोप में युवक को पहले पेड़ से बांधा, फिर गंजा कर पीटा, चार आरोपी गिरफ्तार
