जसपुर: ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। एक विवाहिता ने अपने पति सहित सुसराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मारपीट करने तथा पति द्वारा तलाक देने का अभियोग पंजीकृत कराया है। विवाहिता की तहरीर पर पति समेत आठ के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला जुलाहान निवासी नगमा पुत्री रमजानी …

जसपुर, अमृत विचार। एक विवाहिता ने अपने पति सहित सुसराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मारपीट करने तथा पति द्वारा तलाक देने का अभियोग पंजीकृत कराया है। विवाहिता की तहरीर पर पति समेत आठ के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

नगर के मोहल्ला जुलाहान निवासी नगमा पुत्री रमजानी ने कहा कि उसका निकाह मोहल्ले के वसीम से दो साल पहले हुआ था। शादी के बाद से ही पति वसीम, सास नूरजहां, ससुर सलीम, देवर कलीम, ननद फूलजहां, रुबीना, सोफिया कम दहेज लाने का ताना देकर मारपीट करते थे।

पिछले साल 21 अगस्त को उसका पति पांच माह की गर्भवती होने की हालत में उसे मायके छोड़ कर चला गया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। उसकी डिलीवरी के समय भी किसी ने उसकी खबर नहीं ली। तंग आकर उसने न्यायालय में अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया।

आरोप है बीती 24 जून को अदालत से नोटिस जारी होने पर उसका पति वसीम, भाई कलीम, पिता सलीम, बहनोई अनीस अपने साथियों के उसके घर में घुस गए। मारपीट कर उसके भाई के क्लीनिक में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर पति ने तलाक दे दिया। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई की जायगी।

संबंधित समाचार