मुरादाबाद : बाग में शराब पीने का विरोध करने पर ठेकेदार की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाकुरद्वारा(मुरादाबाद),अमृत विचार। आम के बाग में शराब पीने का विरोध करने पर दबंग युवकों की ओर से लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटे गए बाग के ठेकेदार की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक युवक सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। थाना अफजलगढ़ …

ठाकुरद्वारा(मुरादाबाद),अमृत विचार। आम के बाग में शराब पीने का विरोध करने पर दबंग युवकों की ओर से लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटे गए बाग के ठेकेदार की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक युवक सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

थाना अफजलगढ़ के मोहल्ला किला निवासी महमूद ने थाना क्षेत्र के गांव पुकखावाला निवासी महमूद का आम का आम का बाग ठेके पर ले रखा है। वह अपनी पत्नी व मजदूरों के साथ बाग की रखवाली करता था। शुक्रवार को बाग के निकट चार युवकों ने कार रोककर बाग में पहुंच शराब पीनी शुरू कर दी। इसी दौरान बाग के ठेकेदार महमूद ने शराब पीने का विरोध किया। इस पर युवकों ने लाठी-डंडों से ठेकेदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसकी चीख-पुकार पर जब उसकी पत्नी उसे बचाने पहुंची तो महिला के साथ भी अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।

घायल अवस्था में उसने जब पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध किया उन्होंने फिर से उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। बाग में अन्य मौजूद लोगों के पहुंचने पर आरोपी कार लेकर फरार हो गए। घायल ठेकेदार को गंभीर हालत में उसे जसपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

पत्नी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज
मृतक की पत्नी समरजहां की तहरीर पर पुलिस ने थाना ठाकुरद्वारा के गांव असलतपुर निवासी आशीष चौधरी, गांव पुक्खे वाला निवासी प्रशांत पुत्र राजेंद्र सिंह, गांव पर्वतपुर निवासी पिंटू पुत्र सुंदर सिंह, जसपुर के मोहल्ला गुजरियातियान निवासी रजत पुत्र जितेंद्र के विरुद्ध अफजलगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना अफजलगढ़ के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि गांव पुक्खेवाला निवासी प्रशांत की पहचान होने पर उसे गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ की तो उसने अपने साथियों के नाम बताए। चारों आरोपियों को मृतक की पत्नी व बाग में अन्य मौजूद लोगों ने पहचान लिया। चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : गर्दन में सरिया घुसने से युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संबंधित समाचार