लखनऊ: सीएमओ का निर्देश भी नहीं मान रहा विवेकानन्द अस्पताल, जानें क्या है पूरा मामला
लखनऊ। राजधानी का विवेकानन्द अस्पताल सीएमओ का निर्देश भी नहीं मान रहा है। इस बात की जानकारी सीएमओ कार्यालय के एक पत्र से सामने आयी है। सीएमओ कार्यालय के पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि मरीज के मौत के मामले विवेकानन्द अस्पताल प्रशासन सीएमओ के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा है। …
लखनऊ। राजधानी का विवेकानन्द अस्पताल सीएमओ का निर्देश भी नहीं मान रहा है। इस बात की जानकारी सीएमओ कार्यालय के एक पत्र से सामने आयी है। सीएमओ कार्यालय के पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि मरीज के मौत के मामले विवेकानन्द अस्पताल प्रशासन सीएमओ के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा है।
दरअसल,विवेकानन्द अस्पताल पर आये दिन मरीज के इलाज में लापरवाही का आरोप लगता रहता है,कई बार मरीजों की मौत होने पर पीड़ित परिजनों ने विवेकानन्द अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाये थे, सीएमओ से कई शिकायत भी हुई ,लेकिन कार्रवाई आज तक नहीं हुई। इसी तरह का एक मामला बीते दिनों प्रकाश में आया। जब विवेकानंद अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गयी।
इस मामले में राजधानी की सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर व पीड़ित परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत सीमएओ से की, जिसके बाद सीएमओ कार्यालय ने विवेकानन्द अस्पताल से मरीज के इलाज सम्बंधित दस्तावेज मांगे थे, लेकिन विवेकानन्द अस्पताल की तरफ से दस्तावेज पेश नहीं किए गए हैं।
जबकि मृतक के भाई ने सीएमओ कार्यालय पहुंच कर जांचकर्ता के सामने अपने बयान दर्ज कराए हैं। बीते दिनों विकेकानंद अस्पताल में प्रतापगढ़ के रहने वाले दीपक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी टेलीमेडिसिन सेवा, घर बैठे मिलेगा परामर्श
