महाराष्ट्र‍ˈपॉलिटिक्‍स: विपक्ष की शिकायत पर राज्यपाल का बड़ा एक्शन, उद्धव सरकार से 200 फैसलों पर मांगी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य में नेता विपक्ष प्रवीण दरेकर की शिकायत पर सरकार के फैसलों के बारे में जानकारी मांगी है। राज्यपाल के प्रमुख सचिव संतोष कुमार ने बताया कि राज्यपाल ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर 22-24 जून तक राज्य सरकार द्वारा जारी सभी सरकारी प्रस्तावों (जीआर) …

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य में नेता विपक्ष प्रवीण दरेकर की शिकायत पर सरकार के फैसलों के बारे में जानकारी मांगी है। राज्यपाल के प्रमुख सचिव संतोष कुमार ने बताया कि राज्यपाल ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर 22-24 जून तक राज्य सरकार द्वारा जारी सभी सरकारी प्रस्तावों (जीआर) और परिपत्रों की पूरी जानकारी देने के लिए कहा है।

विपक्ष ने आरोप लगाया है कि सरकार ने अल्पमत में होने के बाद भी ‘अंधाधुंध’ फैसले किए और सैंकड़ों करोड़ रुपये जारी करने का सरकारी आदेश दिया। महाविकास अघाड़ी की सरकार में सहयोगी दल नेश्नलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस द्वारा नियंत्रित विभागों से 22-24 जून तक विभिन्न विकास संबंधी कार्यों के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये की धनराशि जारी करने के सरकारी आदेश जारी करने के बाद राज्यपाल के दफ्तर ने जानकारी देने संबंधी निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें- असम में आई बाढ़ से 22 जिलों के 21 लाख से ज्यादा लोग हुए प्रभावित

संबंधित समाचार