अयोध्या पहुंची शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रैली, ऊर्जा मंत्री ने युवाओं को दिया प्रेरणादायी संदेश
अयोध्या। वाराणसी से चलकर अयोध्या पहुंची शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रैली का स्वागत नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि शतरंज को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देता हूं। इससे न सिर्फ अपने देश से शुरू हुए खेल शतरंज को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवा भी …
अयोध्या। वाराणसी से चलकर अयोध्या पहुंची शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रैली का स्वागत नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि शतरंज को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देता हूं। इससे न सिर्फ अपने देश से शुरू हुए खेल शतरंज को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवा भी इस खेल से प्रेरित होंगे। 28 जुलाई से 10 अगस्त तक चेन्नई में 44वे शतरंज ओलंपियाड प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
मंगलवार को प्रथम शतरंज ओलंपियाड टार्च रैली समारोह में शामिल होने के लिए नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा पहुंचे। अवध विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान शर्मा ने भारत सरकार की खेल को बढ़ावा देने की नीति की सराहा। कार्यक्रम में सांसद लल्लू सिंह व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भी मौजूद रहे। इधर कार्यक्रम के उपरांत रैली अयोध्या से गोरखपुर के लिए रवाना हो गई।
पढ़ें-लखनऊ : सीएम योगी से मिले सांसद निरहुआ, जीत के लिए जताया आभार
