हॉकी खिलाड़ी वरिंदर सिंह का निधन, 1972 के ओलंपिक में देश को दिलाया था कांस्य पदक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालंधर । ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी वरिंदर सिंह का मंगलवार को पंजाब के जालंधर में निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे। सोलह मई-1947 को जन्मे ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त वरिंदर ने म्यूनिख में 1972 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने 1976 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भी भाग लिया। सुरजीत हॉकी सोसाइटी …

जालंधर । ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी वरिंदर सिंह का मंगलवार को पंजाब के जालंधर में निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे। सोलह मई-1947 को जन्मे ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त वरिंदर ने म्यूनिख में 1972 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने 1976 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भी भाग लिया।

Varinder Singh (field hockey) - Wikipedia

सुरजीत हॉकी सोसाइटी ने वरिंदर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “ हम सभी सोसाइटी सदस्य ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें।”

वरिंदर सिंह फील्ड हाकी खिलाड़ी के रूप से जाने जाते थे। वर्ष 1985 से 1193 तक पंजाब एंड सिंध बैंक हाकी टीम में बतौर कोच की सेवाएं भी दे चुके है। वर्ष 2008 पंजाब खेल विभाग में बतौर कोच की भूमिका में थे।

ये भी पढ़ें : IND vs ENG : रोहित शर्मा ने दिए इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टेस्ट खेलने के संकेत, शेयर की स्पेशल फोटो

संबंधित समाचार