यौन उत्पीड़न मामले में साउथ एक्टर विजय बाबू किए गए गिरफ्तार, महिला ने लगाए गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। दक्षिण भारत के मलयालम एक्टर विजय बाबू एक्टिंग के साथ फिल्म प्रोडक्शन में भी एक्टिव हैं। एक्टर अप्रैल में उस समय सुर्खियों में आये थे जब एक महिला ने उसके ऊपर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया था। हालांकि अब खबर आ रही है कि पुलिस ने इस मामले को लेकर उन्हें गिरफ्तर कर …

मुंबई। दक्षिण भारत के मलयालम एक्टर विजय बाबू एक्टिंग के साथ फिल्म प्रोडक्शन में भी एक्टिव हैं। एक्टर अप्रैल में उस समय सुर्खियों में आये थे जब एक महिला ने उसके ऊपर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया था। हालांकि अब खबर आ रही है कि पुलिस ने इस मामले को लेकर उन्हें गिरफ्तर कर लिया है।

महिला ने विजय बाबू पर यह आरोप लगाया था कि उन्होंने उनका यौन उत्पीड़न और रेप किया है। इसके बाद एक्टर के खिलाफ एर्नाकुलम दक्षिण पुलिस ने केस दर्ज किया गया था। बताया जाता है कि विजय बाबू दुबई भाग गए थे और इसी महिने वहां से वापस आए हैं। जिसके बाद अब पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

3 जुलाई तक होगी पूछताछ

बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर एक्टर एर्नाकुलम पुलिस स्टेशन में हाज़िर हुए जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वहीं ख़बरों की मानें तो इस मामले को लेकर एक्टर से 3 जुलाई तक पूछताछ करेगी।

खुद को बताया था बेगुनाह

एक्टर ने इस मामले को लेकर कहा था कि वो बेगुनाह हैं और इसको लेकर वो उस महिला के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करेंगे।

पढ़ें-‘रहना है तेरे दिल में’ का रीमेक नहीं चाहते आर माधवन, फिल्म को लेकर एक्टर ने कही यह बात

 

संबंधित समाचार