हल्द्वानी: नगर निगम परिसर में बिजली पोल पर भड़की चिंगारी, आग बुझाने को दौड़े कर्मचारी… देखें VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम परिसर में लगे बिजली पोल में मंगलवार दोपहर चिंगारी उठने से आग धधक उठी। जिस जगह पर चिंगारी लगी थी उसके आसपास नगर निगम के कूड़े का ढेर लगा था। जमीन पर होर्डिंग्स बिखरी हुई थी। अगर चिंगारी भड़क जाती तो आग विकराल रूप ले सकती थी। गनीमत रही कि …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम परिसर में लगे बिजली पोल में मंगलवार दोपहर चिंगारी उठने से आग धधक उठी। जिस जगह पर चिंगारी लगी थी उसके आसपास नगर निगम के कूड़े का ढेर लगा था। जमीन पर होर्डिंग्स बिखरी हुई थी। अगर चिंगारी भड़क जाती तो आग विकराल रूप ले सकती थी। गनीमत रही कि समय रहते कर्मचारियों ने काबू पा लिया जिसके बड़ा हादसा होने से टल गया।

बिजली पोल पर लगी आग को बुझाते कर्मचारी।

देखें वीडियो: नगर निगम परिसर में स्थित बिजली पोल पर जब भड़की चिंगारी, बड़ा हादसा टला

मंगलवार सुबह नगर निगम में बोर्ड बैठक होने रही थी। दोपहर करीब 12 बजे नगर निगम के मुख्य गेट के पीछे की तरफ अचानक बिजली के पोल पर चिंगारी उठ गई। इस बीच सड़क पर गुजर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। गार्ड की सूचना पर निगम के कर्मचारियों ने आननफानन में आग बुझाई। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

संबंधित समाचार