गोरखपुर : अंडर-23 एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप में पूर्वाेत्तर रेलवे के गौरव बालियान ने जीता कांस्य पदक
गोरखपुर, अमृत विचार। अन्तर्राष्ट्रीय क्षितिज पर भारतीय पहलवानों का शानदार प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में किर्गिस्तान के बिश्केक शहर में 22 से 26 जून, 2022 तक आयोजित अंडर-23 एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप में पूर्वाेत्तर रेलवे के उभरते हुए पहलवान गौरव बालियान ने 79 किग्रा भार वर्ग (फ्री स्टाइल) में कांस्य पदक जीतकर देश का मान …
गोरखपुर, अमृत विचार। अन्तर्राष्ट्रीय क्षितिज पर भारतीय पहलवानों का शानदार प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में किर्गिस्तान के बिश्केक शहर में 22 से 26 जून, 2022 तक आयोजित अंडर-23 एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप में पूर्वाेत्तर रेलवे के उभरते हुए पहलवान गौरव बालियान ने 79 किग्रा भार वर्ग (फ्री स्टाइल) में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया।
बालियान के 79 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीतने से पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा कुश्ती प्रेमियों में ख़ुशी की लहर है। बालियान को इस उपलब्धि पर पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष योगेश मोहन, महासचिव पंकज कुमार सिंह, कुश्ती सचिव जे. पी. सिंह एवं वरिष्ठ रेल अधिकारियों ने बधाई दी।
इसके पहले बालियान ने ऊफा, रूस में आयोजित जूनियर विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य पदक, सीनियर नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक एवं बुल्गारिया में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय रैंकिंग श्रृंखला में रजत पदक प्राप्त किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के सहायक क्रीड़ाधिकारी एवं भारतीय कुश्ती टीम के कोच चन्द्रविजय सिंह की देखरेख में बालियान का नियमित प्रशिक्षण होता है।
