शक्तिफार्म: भालू ने किया युवक पर हमला, बाल-बाल बची जान
शक्तिफार्म, अमृत विचार। किशनपुर रेंज के अंतर्गत गोविंद नगर (पाड़ागांव) से सटे जंगल में भालू ने एक युवक पर हमला कर दिया। युवक सिडकुल में काम ढूंढने के लिये जा रहा था। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शक्तिफार्म पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर …
शक्तिफार्म, अमृत विचार। किशनपुर रेंज के अंतर्गत गोविंद नगर (पाड़ागांव) से सटे जंगल में भालू ने एक युवक पर हमला कर दिया। युवक सिडकुल में काम ढूंढने के लिये जा रहा था।
हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शक्तिफार्म पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। बीते मंगलवार को गोविंद नगर (पाड़ागांव) निवासी सुखदेव मृधा (19) पुत्र गणेश मृधा किशनपुर रेंज के अंतर्गत, गोविंद नगर से सटे जंगल से पानू घाट के रास्ते सिडकुल की ओर काम ढूंढने जा रहा था।
अचानक उस पर भालू ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज के लिए रेफर किया गया। डॉक्टर संदीप कौर ने बताया कि युवक के दाएं हाथ में भालू के काटने के गहरे निशान हैं। हड्डियों पर इफेक्ट हो सकता है। एक्स-रे कराने के बाद ही इसकी पुष्टि की जा सकती है। युवक के दाएं हाथ की छोटी उंगली भी फैक्चर हुई है।
