अयोध्या: नये शिक्षक संकुल के चयन का आदेश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक संकुल का कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही नये शिक्षक संकुल की चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस प्रक्रिया के तहत पुराने शिक्षक संकुलों को दायरे से बाहर रखा गया है। चयन प्रक्रिया की सूची 5 जुलाई तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध …

अयोध्या। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक संकुल का कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही नये शिक्षक संकुल की चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस प्रक्रिया के तहत पुराने शिक्षक संकुलों को दायरे से बाहर रखा गया है। चयन प्रक्रिया की सूची 5 जुलाई तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध करानी होगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय द्वारा जारी बीइओ के पत्र में उल्लेख किया गया है कि दो वर्ष के लिये चयनित शिक्षक संकुल का कार्यकाल जुलाई माह में समाप्त हो रहा है, जिससे नए शिक्षक संकुल का चयन किया जाना है।

इसके लिए एआरपी संबधित न्याय पंचायतों के उन शिक्षकों / प्रधानाध्यापक  के नाम सूची में शामिल करेंगे। बताया गया कि न्याय पंचायत स्तर पर 5 शिक्षक संकुल चयनित होंगे, जिसके लिये एआरपी निर्धारित प्रारूप पर दस शिक्षकों के नाम अंकों का निर्धारण करते हुये उपलब्ध कराएंगे।

5 शिक्षक संकुल में से 2 शिक्षक संकुल सहायक अध्यापक होंगे। चयन एआरपी द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची पर मेरिट के आधार पर होगा। विशेष ध्यान रहे कि जिन शिक्षक संकुल का कार्य जुलाई 2022 में खत्म हो रहा है उनका चयन नए वाले में न किया जाए। चयनित  सूची पर समीक्षा व अनुमोदन खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: उत्कृष्ट कार्यों के लिए शिक्षक संकुलों को विधायक ने किया सम्मानित

संबंधित समाचार