रुद्रपुर: चोरी की बिजली से घर को कर रहे थे रोशन, दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
रुद्रपुर, अमृत विचार। चोरी की बिजली से अपने घरों को रोशन करने वाले दो लोगों के खिलाफ विद्युत विभाग ने पुलिस को तहरीर सौपी है। पुलिस ने विद्युत विभाग के उपखण्ड अधिकारी की तहरीर पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस को दी तहरीर में उपखण्ड अधिकारी अंशुल मदान ने बताया कि …
रुद्रपुर, अमृत विचार। चोरी की बिजली से अपने घरों को रोशन करने वाले दो लोगों के खिलाफ विद्युत विभाग ने पुलिस को तहरीर सौपी है। पुलिस ने विद्युत विभाग के उपखण्ड अधिकारी की तहरीर पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी तहरीर में उपखण्ड अधिकारी अंशुल मदान ने बताया कि 23 जून को पारुल कुमार अवर अभियन्ता भदईपुरा व रुप बसन्त लाइनमैन, शरद चौधरी पुलिस निरीक्षक सर्तकता व राकेश कुमार सिंह सहायक अभियन्ता सर्तकता ईकाई कुमाऊं क्षेत्र हल्द्वानी के साथ उन्होंने फुलसुंगा क्षेत्र में छापा मारा। तो वहां दो घरो में मेन लाइन में कटिया डालकर बिजली चोरी होते हुए पायी गई। जिस पर टीम ने केबिल इत्यादि जब्त कर ली और कानूनी कार्यवाही के लिए पुलिस को तहरीर सौपी। तहरीर के अनुसार, पुलिस ने विरेंद्र कुमार और वर्षा रानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
