काशीपुर: आवास योजना के 40 लाभार्थियों को किया जायेगा सम्मानित
काशीपुर, अमृत विचार। खंड विकास विभाग की ओर से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत दो वित्तीय वर्ष में पूर्ण हो चुके चालीस आवास स्वामियों को 30 जून को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। केंद्र सरकार की ओर से देश के हर नागरिक को अपना खुद का घर मुहैया कराने …
काशीपुर, अमृत विचार। खंड विकास विभाग की ओर से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत दो वित्तीय वर्ष में पूर्ण हो चुके चालीस आवास स्वामियों को 30 जून को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। केंद्र सरकार की ओर से देश के हर नागरिक को अपना खुद का घर मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना शुरू की गई थी।
खंड विकास विभाग द्वारा सत्यापित करने के बाद सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2020-21 और 2021-22 में योजना के तहत पात्र जरूरतमंदों को आवास निर्माण की धनराशि उनके बैंक खाते में भेजी गई। इसके बाद ग्रामीणों ने आवास बनाने का निर्माण शुरू कर दिया था।
विभाग के अनुसार दोहरी वकील निवासी शिवकुमार, राकेश, राजवीर, हरिनाम, जगदीश, पच्चावाला निवासी राम सिंह, बबलू सिंह, मुनेश, सुरेश सिंह, शंभू दत्त, दिनेश चंद्र जोशी, प्रतापपुर निवासी कमलेश, कुंडेश्वरी निवासी ओमेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, सुभाष, रोजी खातून, पार्वती देवी, खरमासा निवासी वीना देवी, गुलजारपुर निवासी जगदीश सिंह, जुड़का निवासी सुनील कुमार, शंकर सिंह, पिंकी, नरेंद्र कौर, मेहराज, ढकिया कला निवासी रीनू, हीरालाल, बलवीरी, सतीश चंद्र, रजनी, रामकिशन, शंकर मंडल, शशि शर्मा, वीरू मंडल, फिरोजपुर निवासी मुकेश देवी, संजू, बाबूराम, मुनेश, बघेलेवाला निवासी सत्यपाल, बांसखेड़ा खुर्द निवासी राकेश, सांडखेड़ा निवासी सुमित आदि के आवास का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। खंड विकास अधिकारी चिंता राम आर्य ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 40 ग्रामीण जरूरतमंदों के आवास निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है।
